दिल्ली पॉल्युशन : घुट रहा राजधानी का दम

दिल्ली,जनमुख न्यजू। कई क्षेत्र शनिवार सुबह स्मॉग में लिपटे नजर आए। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ४०० के पार दर्ज किया गया है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों की सांसें फूलने लगी हैं।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई ३९३, मुंडका में ३७६ बवाना में ४०९, अशोक विहार ३८२, आईटीओ ३५७, जहांगीरपुरी ३८९, रोहिणी ४०१, नजफगढ़ ३५८, आरकेपुरम ३७५, पंजाबी बाग ३९२, सोनिया विहार ३९१, द्वारका सेक्टर ८ में ३६० दर्ज किया गया है।

