चंडीगढ़ की हवा दिल्ली से खराब

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। पंजाब में पराली जलने के मामले पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे हैं और हवाओं की चाल धीमी हो चली है, जिस वजह से आसमान में स्मॉग की मोटी परत जमने लगी है। इस वजह से जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं अमृतसर में एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता शून्य के करीब रही। इस वजह से एक इंटरनेशनल व एक नेशनल फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया। दोनों की फ्लाइट्स सात से आठ घंटे की देरी से अमृतसर पहुंचीं।वहीं सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार रविवार को चंडीगढ़ की हवा दिल्ली से भी खराब रही। चंडीगढ़ का एक्यूआई रविवार शाम चार बजे तक ३३९ दर्ज किया गया जबकि दिल्ली का एक्यूआई ३३४ रहा। पंजाब के लिए राहत की बात सिर्फ इतनी है कि यहां सभी शहरों का एक्यूआई बहुत खराब से घटकर खराब श्रेणी में आ गया है जो ३०० पॉइंट के भीतर है।सबसे ज्यादा एक्यूआई मंडी गोबिंदगढ़ का २८७ दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर का एक्यूआई २३७, लुधियाना का २१८ और पटियाला का २०५ दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह शाम अच्छी ठंड पड़ने लगी है। मौसम में नमी की वजह से पराली जलने से उठने वाले धुएं के कण हवा में बहने के बजाय आसमान में ही जम रहे हैं जिससे पॉल्यूशन बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *