भूमि विवाद में बेटी की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों को भूमि विवाद में झूठा फंसाने के लिए अपनी ही बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शुक्रवार की रात कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया गांव में जयनारायण सिंह ने अपने पड़ोसियों को फंसाने के लिये अपनी १६ वर्षीय बेटी प्रिया की गला रेतकर हत्या कर दी। उसने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करायी मगर जांच में सच्चाई सामने आ गयी।सूत्रों ने बताया कि सिंह ने पुलिस को पहले बताया था कि नौका टोला में कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उनकी सो रही बेटी पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि वारदात के दिन परिवार के बाकी लोग छठ पूजा के लिए बाहर गये थे और उस रात घर पर सिर्फ जयनारायण सिंह और उसकी बेटी प्रिया ही थे। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह ने अपनी बेटी की हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *