अवैध तरीके से रह रहीं ,बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध तरीके से रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोपनीय सूचना के आधार पर मीरा भयंदर-वसई विरार अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के जवानों ने मंगलवार को मीरा रोड और नया नगर इलाकों में दो आवासीय परिसरों पर छापे मारे।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक समीर अहिरराव ने बताया कि उन्होंने महिलाओं से संवाद के लिए दुभाषियों की मदद ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मीरा रोड से दो बांग्लादेशी महिलाओं और नया नगर से तीन अन्य को पकड़ा जहां वे काम के सिलसिले में आई थीं अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मीरा रोड और नया नगर पुलिस थानों में विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज की गयीं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *