सड़क हादसे में दो बैंक कर्मियों की मौत

बिहार, जनमुख न्यूज। बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो निजी बैंक मैनेजर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा स्थिति एनएच २८ के समीप की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर डाक बंगला के रहने वाले आशीष कुमार और मुजफ्फरपुर के रहने वाले रवि कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवकों में वैशाली जिले के रहने वाले राहुल कुमार और धनबाद निवासी निरंजन सिंह हैं। सभी एक ही बैंक में एक साथ काम करते थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चारों दोस्त वर्तमान में बेगूसराय में ही रहते थे। गुरुवार को समस्तीपुर से बैंक का काम निपटाकर चारों दोस्त अपनी कार से वापस बेगूसराय लौट रहे थे। तभी फतेहा स्थिति एनएच २८ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के दौरान घटनास्थल पर ही आशीष कुमार एवं रवि कुमार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राहुल एवं निरंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार राहुल कुमार की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। चारों जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *