जब पत्नी के बयान से नाराज होकर दे दिया तलाक

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश के संभल में हाल ही में हुए बवाल में पुलिस के समर्थन की वजह से एक महिला को अपने पति से तीन तलाक मिल गया। घटना कटघर थाना क्षेत्र की है, जहां रहने वाली महिला ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया था, जिसके बाद उसके पति ने गुस्से में आकर उसे तीन तलाक दे दिया और रिश्ता खत्म कर लिया। महिला ने अब एसएसपी कार्यालय में जाकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
महिला ने बताया कि २०१२ में उसका निकाह कटघर के एक युवक से हुआ था, और उससे तीन बच्चे भी हैं। २०२१ में उसका पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह एक युवक के संपर्क में आई, जो उसी मोहल्ले में रहता था। इस युवक ने उसे गुरुग्राम बुलाया और वहां निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने १७ दिसंबर २०२१ को महिला से निकाह कर लिया। महिला उसके साथ रहने लगी, लेकिन आरोपी ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ भी छेड़खानी की।महिला ने पुलिस को बताई पूरी बात पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि उसके जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। ३१ अक्टूबर को उसके पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। फिर ४ दिसंबर को महिला अपने पति के ऑफिस गई थी और वहां यूट्यूब पर संभल बवाल की वीडियो देख रही थी, जिसमें लोग पुलिस पर पथराव कर रहे थे। इसी दौरान उसका पति ऑफिस आया और उसने महिला से पूछा कि वह यह वीडियो क्यों देख रही है। महिला ने जवाब दिया कि यदि कोई पुलिस पर पथराव करता है, तो पुलिस को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। इस पर पति भड़क गया और उसने महिला को ‘काफिर’ कहा। इसके बाद पति ने गुस्से में आकर उसे तीन तलाक दे दिया।महिला ने एसएसपी सतपाल अंतिल से न्याय की मांग की।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *