44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से दिल्ली में हड़कंप; कई स्कूल हुए बंद

दिल्ली के एक स्कूल में जांच करती पुलिस की टीम

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह एक बार फिर एक साथ 44 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके चलते राजधानी में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्कूलों की जांच शुरु कर दी है वहीं कई स्कूलों को आज धमकी बाद सुरक्षा जांच के लिए बंद कर दिया गया।
दिल्ली के कई स्कूलों को मिली धमकी
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसमें कई बड़े स्कूल जैसे डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज 40 से ज्यादा स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल में लिखा है कि मैंने इमारतों के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे। अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।
मनीष सिसोदिया ने केन्द्र को घेरा
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह जानकर हमें झटका लगा है। क्योंकि हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा ने दिल्ली में डर का माहौल बना दिया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। आगे कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी सुरक्षित नहीं है, तो केंद्र सरकार क्या कर रही है? मैंने दिल्ली में डर का ऐसा माहौल नहीं देखा।
पहले भी मिल चुकी है स्कूलों को धमकियां
इससे पहले बीती २९ नवंबर को रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया। राजधानी में लगातार इसी तरह की धमकियां मिल रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *