राहुल गांधी करेगें बलात्कार पीड़िता से मुलाकात

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी हाथरस दौरे के लिए दिल्ली से निकल चुके है। हाथरस पहुंचकर राहुल गांधी के रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने की संभावना है। राहुल गांधी के इस कदम के बाद राजनीतिक बयानबाजी ने जोर पकड़ा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी यहां आकर लोगों को भड़काना चाहते है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी पहले संभल पहुंचे और अब हाथरस जाकर अराजकता और दंगों को भड़काना चाहते हैं। राहुल गांधी की हाथरस यात्रा को देखते हुए कानून व्यवस्था भी सख्त की गई है। स्थानीय प्रशासन ने हाथरस के बूलगढी गांव में पुलिसबल की अतिरिक्त तैनाती की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था। पीड़ित परिवार ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा था कि सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है।

