भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों का विकास जरूरी : राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि देश की ६४ प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों का विकास महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति ने ४५ पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि सरकार ने ठोस परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से पिछले दशक में पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।मुर्मू ने कहा आत्मनिर्भर और सक्षम स्थानीय निकायों के आधार पर ही विकसित भारत की नींव रखी जा सकती है। पंचायतों को अपने राजस्व के स्रोत विकसित कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए। यह आत्मनिर्भरता ग्राम सभाओं को आत्मविश्वास और देश को मजबूती प्रदान करेगी।एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ने कहा कि देश की लगभग ६४ प्रतिशत जनसंख्?या गांवों में रहती है। उन्होंने कहा इसलिए, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों और ग्रामीणों का विकास और सशक्तीकरण महत्वपूर्ण है।

