पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार : युवा कल्याण मंत्री

देहरादून, जनमुख न्यूज। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार ५० हजार रुपये की सहायता देगी। वहीं, सेवानिवृत्त जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए जल्द एक केंद्र शुरू किया जाएगा। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने रैतिक परेड की सलामी ली। मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के रूप में १४ लाख रुपये के चेक दिए।युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री ने कहा, चाहे चुनाव हो या चारधाम यात्रा या फिर कहीं कानून व्यवस्था की समस्या हो, हर जगह पीआरडी के जवानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। अगले साल राज्य का रजत जयंती स्थापना वर्ष है।इसमें भी पीआरडी जवानों की भागीदारी अहम होगी। उन्होंने कहा, सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में वे फैसले किए जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। पीआरडी एक्ट में संशोधन करके सरकार ने सेवा की आयु सीमा १८ से ६० वर्ष की। उनके मानदेय को भी बढ़ाकर ६५० रुपये प्रतिदिन किया गया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *