मंदिर परिसर में महिला से बलात्कार

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। असम के गुवाहाटी में मंदिर परिसर में एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर गोरचुक क्षेत्र में हुई घटना का कथित वीडियो स्थानीय लोगों के बीच प्रसारित होने के बाद ये गिरफ्तारियां की गई।सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि आठवें व्यक्ति को बाद में गिरफ्तार किया गया। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा कि कथित सामूहिक बलात्कार का वीडियो शुक्रवार सुबह एक पत्रकार से प्राप्त हुआ।बराह ने कहा प्राप्त सूचना और वीडियो के गहन विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने गोरचुक और जालुकबारी पुलिस थाने के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर तत्काल छापे मारे और वीडियो में दिखे लोगों की पहचान की पुष्टि के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र १८ से २३ वर्ष के बीच है। पुलिस आयुक्त ने कहा महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जांच जारी है। बाद में बराह ने बताया कि आठवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फरार था। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना १७ नवंबर को तब हुई जब इलाके में रास उत्सव मनाया जा रहा था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *