आर्थिक तंगी से जूझ रहे अकाउंटेंट ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आर्थिक तंगी से जूझ रहे २७ वर्षीय अकाउंटेंट ने शुक्रवार को एक इमारत की १४वीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दीपुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तुषार गोयल के रूप में हुई है और वह पटेल नगर कॉलोनी में रहता था। नंदग्राम थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के अनुसार, गोयल शुक्रवार पूर्वाह्न करीब १० बजे पैदल ‘वीवीआईपी एड्रेस’ नाम की सोसायटी पहुंचा और सुरक्षा गेट पर विवरण दर्ज किए बिना अंदर चला गया।उन्होंने बताया कि कुछ देर परिसर में घूमने के बाद गोयल लिफ्ट से १४वीं मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी। सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने गोयल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया।उन्होंने बताया नोट में गोयल ने लिखा था कि वह आर्थिक परेशानियों और कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहा है। उसने स्पष्ट किया कि उसकी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।’ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिंह ने बताया हम घटना की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *