स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। दिल्ली के एक स्कूल को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की यह तीसरी घटना है।दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया। हमें सुबह छह बजकर नौ मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में बम की धमकी मिलने के बारे में फोन आया।अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता स्कूल पहुंचा और तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन तलाश अभियान जारी है।शुक्रवार को करीब ३० स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां ईमेल के जरिए मिलीं थीं जिसके बाद कई एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की तलाशी ली। इससे पहले सोमवार को कम से कम ४४ स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे। तलाश के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने इन धमकियों को अफवाह बताया था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *