आभूषण कंपनी में 1.47 करोड़ रुपये के हीरे चोरी के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार

महाराष्ट्र, जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र के मुंबई की एक कंपनी से १.४७ करोड़ रुपये का हीरे चुराने के आरोप में ४० वर्षीय एक आभूषण शिल्पकार को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी इसी कंपनी में काम करता था। मुंबई के गोरेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने १२० से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की जिसके बाद सचिन जे. मकवाना नामक आरोपी की संलिप्तता का पता चला। हीरा व्यापारी किरण रतिलाल रोकानी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि मकवाना ने १० दिसंबर को गोरेगांव स्थित कंपनी से १.४७ करोड़ रुपये की कीमत के ४९१ कैरेट हीरे चुरा लिए थे। पुलिस ने मकवाना का पता लगाने के लिए गोरेगांव, मलाड, दहिसर, चारोटी टोल, भिलाड, वापी, सूरत, अहमदाबाद, पालनपुर और इदर सहित विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अधिकारी ने बताया कि मकवाना को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *