पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, देशभर में 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; CNG भी महंगी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में तेजी के बाद देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, सीएनजी की कीमत में भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है।
तेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल अब 90.67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल 2022 में बदलाव किया गया था।अन्य महानगरों में भी ईंधन के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 106.68 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 103.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी दिखाई देगा। दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई है। इसका सीधा असर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों के संचालन खर्च पर पड़ेगा, जिससे आम लोगों का दैनिक खर्च और बढ़ सकता है।
तेल कंपनियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में तेजी आने के कारण यह फैसला लिया गया है। बढ़ती लागत का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखाई देने लगा है। वहीं, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। Indian National Congress ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि को आम जनता पर “करारा प्रहार”

