पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर
कोलकाता, जनमुख न्यूज़। पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला कर लिया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता Suvendu Adhikari को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Samik Bhattacharya ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद मौजूद सभी भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके नाम का समर्थन किया, जिस पर अमित शाह ने औपचारिक मुहर लगाई।
अमित शाह ने बैठक के बाद कहा “हाल ही में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई है और लगभग आठ प्रस्ताव और समर्थन प्राप्त हुए। ये सभी एक ही नाम के लिए थे। दूसरे नाम के लिए भी सभी को समय दिया गया, लेकिन दूसरा नाम सामने नहीं आया। इसलिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मैं शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधान मंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।”
बैठक से पहले अमित शाह ने कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद शाह सीधे पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठकों में शामिल हुए, जहां सरकार गठन और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की गई।

