काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से कथित रूप से अचानक गोली चल गई। गोली पत्थर से टकराई, जिसके बाद उसके छर्रे और पत्थर के कण आसपास मौजूद लोगों को लग गए। घटना में तीन लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल स्थिति संभालते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था बहाल कर दी।
घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि 48वीं वाहिनी पीएसी के जवान अमरनाथ चौहान की कार्बाइन से अनजाने में फायर हो गया। गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे लोगों तक पहुंचे, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और मंदिर परिसर में सुरक्षा को और कड़ा कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा संबंधित पीएसी जवान से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आकस्मिक (एक्सीडेंटल) फायरिंग का प्रतीत होता है, लेकिन यह भी जांच की जा रही है कि कहीं सुरक्षा मानकों के पालन में कोई लापरवाही तो नहीं हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि संवेदनशील क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बावजूद प्रारंभिक स्तर पर घायलों की तहरीर लेने और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया में भी देरी हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *