सुरक्षा बलों के विशेष ऑपरेशन में 31 नक्सली ढेर, दो जवान भी शहीद

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्पेशल आपरेशन में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इस आपरेशन में दो जवान भी शहीद हो गए और कई जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। यह संख्या और भी बढ़ सकती है। बीजापुर की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। नक्सलियों की सूचना पर रविवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम सूचना पर पहुंची थी। इसी बीच नक्सलियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इस ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
समाचार लिखे जाने तक नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी था। इस ऑपरेशन में कुछ और नक्सलियों के मारे जाने और जवानों के घायल होने की भी खबर हो सकती है।

