हरियाणा में अगर बीजेपी सत्ता में लौटी तो टूट सकते हैं दो पुराने रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ और जिस तरह की रिपोर्टें मिल रही हैं वह दर्शा रही हैं कि सभी ९० विधानसभा सीटों पर मतदाताओं का उत्साह देखते बन रहा है। हम आपको बता दें कि हरियाणा का आज तक यह रिकॉर्ड रहा है कि केंद्र में जिस पार्टी की सरकार होती है राज्य की जनता उसी पार्टी को यहां पर शासन करने का अवसर देती है। हरियाणा का एक रिकॉर्ड यह भी है कि जनता दस साल लगातार शासन करने वाली पार्टी को अगले चुनावों में सत्ता से बाहर कर देती है। हरियाणा में दस सालों से भाजपा का शासन है। पार्टी जहां तीसरी बार अपनी सरकार लाने के लिए प्रयासरत है तो वहीं कांग्रेस का प्रयास भाजपा को सत्ता से बाहर कर राज्य में अपनी सरकार बनाने का है।हम आपको बता दें कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला और १०२७ अन्य उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला जनता कर रही है। चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख दलों में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा) आजाद समाज पार्टी (आसपा) गठबंधन शामिल हैं। मतदान करने के बाद विभिन्न नेताओं ने अपनी अपनी जीत के दावे तो किये ही हैं ।साथ ही मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी को लेकर भी घमासान तेज होता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *