दिल्ली के शाहदरा में आग लगने से दो लोगों की मौत

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लग जाने के संबंध में तड़के पांच बजकर २५ मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद छह दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।अग्निशमन के बचाव अभियान के दौरान इमारत के अंदर से दो बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी थी जिस पर दो घंटे में काबू पाया जा सका।उन्होंने कहा घर के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं। उन्हें शवगृह में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *