दिल्ली-यमुना नदी के पानी पर फिर तैरता दिखा झाग

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए शनिवार को कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग देखने को मिल रहा है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी यमुना नदी में सफेद झाग की चादर बिछी हुई दिखाई दी है। नदी की ऊपरी सतह पर ये झाग तैर रहा है।दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच शनिवार को कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक पतली परत छाई रही तथा सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक २२६ पर पहुंच गया, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ‘खराब’ श्रेणी में रखा है।सुबह ८ बजे अक्षरधाम और आनंद विहार क्षेत्र में एक्यूआई सबसे अधिक ३३४ रहा जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है, इसके बाद एम्स और आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई २५३ रहा। इंडिया गेट पर सुबह ८ बजे एक्यूआई गिरकर २५१ पर आ गया जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है।

