प्रशांत किशोर की जन सुराज पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अपनी चुनावी शुरूआत करने की तैयारी में हैं। प्रशांत किशोर लगातार मेहनत कर रहे हैं। वह लालू यादव और नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इन सबके बीच निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि जितने लुटेरे घ्Aए, घ्झ्ए हैं उनको कोर टीम बोल रहे हैं। बहुत से लोगों को सामाजिक ज्ञान नहीं है। ये समझते हैं कि सब कुछ पैसे पर होता है। पप्पू यादव ने साफ तौर पर कहा कि बिहार के बारे में इनको कुछ पता नहीं है। रिटायर्ड लोगों को बैठा कर ये कह रहे हैं कि मैं क्रांति करूंगा। उन्होंन चुनौती देते हुए कहा कि क्रांति करना है तो भ्रष्टाचार रोक कर देखें। आधार कार्ड में नंबर बदलने के लिए ४०० रुपए लगते हैं इसे बदल कर दिखाए। उन्होंने तंज सकते हुए सवाल किया कि बाढ़ में आप कहां थे? बाढ़ के दिन पार्टी बना रहे थे और गांधी जयंती के दिन कह रहे थे कि शराब शुरू करेंगे। शर्म से मर नहीं गए। उन्होंने कहा कि पहले जहरीली शराब रोको और ५१ आदमी को पैसे देकर आओ। अरबों रुपए की यात्रा करते हैं और इनके पास पैसा नहीं है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *