सलमान खान के माफी मांगने पर बोले सलीम खान मेरा बेटा नहीं मांगेगा माफी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही है। इन धमकियों के बीच ही सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी एक बयान जारी कर दिया है, जो सुर्खियों में आ गया है। सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों पर अपना बयान जारी किया है। सलीम खान ने कहा कि सलमान खान उन लोगों में से हैं जिन्होंने आज तक एक कॉकरोच भी नहीं मारा है। उन्हें ऐसे में किसी से भी माफी मांगने की जरुरत नहीं है। सलीम खान ने कहा कि ये धमकियां सिर्फ सलमान से जबरन वसूली करने के लिए की जा रही है। बीते वर्ष से ही सलमान खान को लगातार हत्या की धमकियां मिल रही है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही स्थिति और भी अधिक गंभीर हो चुकी है।सलीम खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि माफी मांगना ये जताना है कि उसे मैंने ही मारा है। सलमान खान ने किसी जानवर को कभी नहीं मारा है। हमने एक कॉकरोच तक नहीं मारा है। उन्होंने कहा कि हम इन चीजों पर भरोसा नहीं करते है। सलीम खान ने ये भी सवाल किया है कि सलमान खान जाकर माफी मांगे कितने जानवरों की जान आपने बचाई या आपने कितनों से माफी मांगी है ।सलीम खान ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए कहा कि सलमान खान ने कोई अपराध नहीं किया है। किसने देखा है कि सलमान ने गुनाह किया है। किसे पता है कि सलमान ने मारा है, किसने इसकी जांच पड़ताल की है। हमने कभी बंदूक भी इस्तेमाल नहीं की है। सलीम खान का कहना है कि सलमान ने ये बताया था कि तब वो वहां नहीं था। उसे जानवर मारने का शौक नहीं है। वो जानवरों को प्यार करता है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *