ठाणे: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति समेत तीन लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला को परेशान करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति तथा उसके परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।उपनिरीक्षक पी डी अमृतकर ने बताया कि सोनाली पवार (२७) ने १६ अक्टूबर को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसकी मां ने बदलापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के पति रोहित पवार (३०), उसके भाई धनंजय (३६) और उनके पिता सतीश विट्ठल पवार (६२) को कथित आत्महत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।शिकायत के अनुसार, पीड़िता के ससुराल वालों ने उसके आभूषण कथित तौर पर हड़प लिए और उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, उन्होंने सोनाली को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। उन्होंने बताया कि कथित उत्पीड़न के कारण महिला ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में उसकी सास और ननद भी आरोपी हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *