उत्तर प्रदेश: ईट निकालने के लिए कुएं में उतरे लोगों पर दीवार गिरी मौत

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में ईट निकालने के लिए कुएं में उतरे ४० वर्षीय एक व्यक्ति पर दीवार गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना रविवार देर शाम मोहम्मदी थाने के अमीरनगर गांव की है जब रफायतुल्ला, कासिम और उसका भाई इदरीस ईट निकालने के लिए २४ फुट गहरे सूखे कुएं में उतरे थे। उसने बताया कि ईट निकालते समय दीवार अचानक गिर गई और वे अंदर फंस गए।थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कासिम और इदरीस को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि रफायतुल्ला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *