रेल यात्रियों को जनरल डिब्बों में सफर करने वालों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। यदि आप रेल सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, जनरल डिब्बों में सफर करने वालों को राहत मिलने वाली है क्योंकि डिब्बों की सख्यां में भारी इजाफा होने वाला है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बुधवार को लोकसभा में एक अहम विधेयक पेश किया, जिसमें १९८९ के रेलवे अधिनियम और १९०५ के भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम को एकीकृत करने का प्रस्ताव है। इस विधेयक को ‘रेल संशोधन विधेयक, २०२४’ नाम दिया गया है, और इसका उद्देश्य रेलवे की क्षमता में वृद्धि करना है। वैष्णव ने सदन में विधेयक को चर्चा और पारित करने के लिए प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बदलाव भारतीय रेलवे के विकास और विस्तार में मदद करेगा।उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे का इतिहास बहुत पुराना है और रेलवे की शुरुआत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंग के रूप में हुई थी। १९०५ में इसे पीडब्ल्यूडी से अलग कर भारतीय रेलवे बोर्ड का गठन किया गया था। इसके बाद १९८९ में रेलवे अधिनियम लागू किया गया, लेकिन उस समय १९०५ के रेलवे बोर्ड अधिनियम को इसमें एकीकृत नहीं किया गया। वैष्णव के अनुसार, यह विधेयक इस कमी को दूर करने के लिए लाया गया है। उनका कहना था कि भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम १९०५ को रेलवे अधिनियम १९८९ में एकीकृत करने से रेलवे के संचालन और क्षमता में सुधार होगा, जिससे इसके विकास में मदद मिलेगी।
इसके साथ ही, रेल मंत्री ने मोदी सरकार के तहत रेलवे के विकास के बारे में भी चर्चा की।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *