दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले ४७ वर्षीय एक व्यक्ति को ओडिशा के कोरापुट से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजय कुमार सैनी ने बताया कि घोषित अपराधी मोहम्मद अनवर खान को ओडिशा की स्थानीय पुलिस की सहायता से १२ दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी २०१९ में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज दो बड़े मामलों में शामिल था, जिसमें १,६०० किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था और दो अलग-अलग शहरों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान के छिपे होने की सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने उसे ओडिशा के कोरापुट जिले से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *