महाराष्ट्र : 2 लाख रुपये की चंदन की लकड़ी बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र के लातूर जिले में तस्करी के लिए ले जाई जा रही १२.०८ लाख रुपये मूल्य की १५२ किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की गई है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने यहां राजमार्ग पर औसा के पास एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) को शनिवार रात रोका।इसमें बताया गया कि वाहन की जांच करने पर पुलिस को उसमें से १२.०८ लाख रुपये मूल्य की चंदन की लकड़ियां मिलीं, जिससे यह पता चलता इसकी तस्करी की जा रही थी।पुलिस ने बताया कि बार्शी और औसा के रहने वाले ३० और ५० साल के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि एक अन्य आरोपी फरार हो गया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *