पंजाब में बस हुई हाईजैक

पंजाब, जनमुख न्यूज। मुल्लांपुर दाखा में २०-२५ व्यक्तियों द्वारा यात्रियों को नीचे उतार कर बस के ड्राइवर और कंडक्टर को अगवा कर लिया गया। इतना ही नहीं उनके द्वारा बस को थाने के सामने छोड़ कंडक्टर व ड्राइवर का अपहरण कर लिया गया, जिसके चलते यात्री काफी सहम गए।जानकारी के अनुसार कंपनी की प्राईवेट बस जो कि बठिंडा से सुबह ७.३३ बजे जालंधर के लिए रवाना हुई थी, करीब १०.४५ बजे मुल्लांपुर मेन चौक पर पहुंची तो वहां खड़े करीब २०-२५ युवकों ने बस के हेल्पर प्रदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव संघेड़ा को पीटना शुरू कर दिया और यात्रियों को नीचे उतारकर कंडक्टर वरियास सिंह की पिटाई करते हुए ड्राईवर समेत बस अगवा कर ली और पुलिस थाना दाखा के सामने १०० मीटर की दूरी पर बस खड़ी करके कंडक्टर और ड्राईवर को अगवा करके फरार हो गए। बस के हेल्पर प्रदीप सिंह और थाना प्रभारी दिलजान सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस विभाग ने इसकी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *