दिल्ली झेल रही दोहरी मार, तापमान में आई गिरावट, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार कम होता जा रहा है। गिरते तापमान के बीच आम जनता ठंड से ठिठुरने को मजबूर हो गई है। इसी बीच वायु प्रदूषण भी सामान्य श्रेणी में पहुंचने का नाम नहीं ले रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार सामान्य श्रेणी से नीचे गिरता जा रहा है, जिससे आम जनता बेहाल हो रही है। लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है।वायु प्रदूषण के साथ ही ठंड भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में शीतलहर के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। इसका स्तर एक बार फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली में तापमान में भी पिछले दिन के मुकाबले गिरावट आई है। सोमवार को सुबह ५:३० बजे तापमान ५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को इसी समय तापमान ६ डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली में सोमवार सुबह ७ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक ३४५ पर पहुंच गया, जो रविवार को दर्ज किए गए २४६ एक्यूआई से काफी अधिक है। अलीपुर, आनंद विहार, बवाना और बुराड़ी क्रॉसिंग जैसे इलाकों में एक्यूआई का स्तर ३५० से ३९७ के बीच रहा, जो खतरनाक वायु गुणवत्ता का संकेत है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *