आगरा में यमुना नदी में बड़ा हादसा: नहाने गए युवक-युवतियां और किशोर डूबे, 4 की मौत

आगरा, जनमुख न्यूज़। बल्केश्वर घाट पर मंगलवार सुबह यमुना नदी में नहाने गए युवक-युवतियों और एक किशोर के डूबने से बड़ा हादसा हो गया। भीषण गर्मी के बीच नदी में डुबकी लगाने पहुंचे सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी युवक-युवतियां एक साथ यमुना में उतरे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। उन्हें एक साथ डूबता देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पांच लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवक और एक युवती की मौत हो गई। वहीं करीब दो घंटे की तलाश के बाद 11 वर्षीय किशोर विक्की का शव भी यमुना से बरामद कर लिया गया।
सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि हादसे में 19 वर्षीय महक, 22 वर्षीय कान्हा, 20 वर्षीय अंशु, 17 वर्षीय रिया और 11 वर्षीय विक्की समेत अन्य लोग यमुना में नहाने आए थे। पुलिस के मुताबिक महक, रिया, कान्हा, काजल और अंशु को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान महक, रिया और कान्हा ने दम तोड़ दिया। बाद में विक्की का शव भी नदी से बरामद हुआ।

इसे भी पढ़े-
चारपाई पर सो रहे वृद्ध को सांड़ ने पटका

आजमगढ़, जनमुख न्यूज। आजमगढ़ के तहबदपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव में बीती रात टीन शेड में सो रहे Read more

पत्रकार उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का १११४वाँ दिन

जौनपुर, जनमुख न्यूज। सत्याग्रह आन्दोलन के १११४वें दिन पत्रकार उत्पीडन भ्रष्टाचार जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला Read more

एक लाख के ईनामी का एनकाउंटर, नेता प्रतिपक्ष घर पहुंचे

पूर्वांचल,जनमुख न्यूज। जौनपुर के बक्शा के अगरौरा में एक लाख के इनामिया मंगेश यादव की मौत पर सपा के राष्ट्रीय Read more

बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने घेरा थाना,की नारेबाजी

पूर्वाचल, जनमुख न्यूज।बीजपुर के डोडहर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित Read more

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। विक्की के पिता राकेश ने बताया कि परिवार में जन्मदिन समारोह के बाद सभी बच्चे मंगलवार सुबह बिना बताए यमुना में नहाने चले गए थे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि चार बेटियों के बाद बड़ी मन्नतों से बेटा हुआ था, लेकिन यह हादसा सब कुछ छीन ले गया।
हादसे के बाद घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़े-
चारपाई पर सो रहे वृद्ध को सांड़ ने पटका

आजमगढ़, जनमुख न्यूज। आजमगढ़ के तहबदपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव में बीती रात टीन शेड में सो रहे Read more

पत्रकार उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का १११४वाँ दिन

जौनपुर, जनमुख न्यूज। सत्याग्रह आन्दोलन के १११४वें दिन पत्रकार उत्पीडन भ्रष्टाचार जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला Read more

एक लाख के ईनामी का एनकाउंटर, नेता प्रतिपक्ष घर पहुंचे

पूर्वांचल,जनमुख न्यूज। जौनपुर के बक्शा के अगरौरा में एक लाख के इनामिया मंगेश यादव की मौत पर सपा के राष्ट्रीय Read more

बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने घेरा थाना,की नारेबाजी

पूर्वाचल, जनमुख न्यूज।बीजपुर के डोडहर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *