वाराणसी: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बड़ागांव-कपसेठी बाइपास मार्ग पर स्थित गजापुर के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की जान चली गई। तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, शेरवानीपुर निवासी सतीश (24) और पतेर गांव निवासी मूलचंद (25) आपस में घनिष्ठ मित्र थे। रविवार सुबह दोनों एक ही बाइक से पेट्रोल भरवाने निकले थे। गजापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास जैसे ही उन्होंने बाइक मोड़ी, तभी कुरू की ओर से आ रही प्याज लदी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि उनकी बाइक पिकअप में फंसकर काफी दूरी तक घिसटती चली गई। संयोगवश उसी समय वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने पिकअप को रोककर चालक इंद्रजीत वर्मा, निवासी असवालपुर (थाना फूलपुर), को हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में कर लिया।पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों ने बताया कि दोनों युवक टेंट व्यवसाय से जुड़े थे और रविवार सुबह काम के सिलसिले में कुरू जाने की बात कहकर घर से निकले थे। मृतक मूलचंद विवाहित था और उसके पीछे एक वर्ष का बेटा है। उसके पिता चंद्रभान भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वहीं सतीश अविवाहित था और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता जगन्नाथ भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।एक साथ दो दोस्तों की मौत की खबर से शेरवानीपुर और पतेर गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *