जब किशोरियों के बेबाक सवालों से सकपकाए थानेदार

मिर्जामुराद(वाराणसी), जनमुख न्यूज़। आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट एवं लोक समिति के तत्वावधान में आयोजित किशोरी समर कैंप के अंतर्गत गुरुवार को किशोरियों का शैक्षिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम थाना मिर्जामुराद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 किशोरियों ने थाना परिसर का भ्रमण कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा तथा पुलिस अधिकारियों के साथ खुलकर संवाद किया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में विशेष “किशोरी चौपाल” का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा ने किशोरियों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 181 तथा 1090 और घरेलू, महिला हिंसा कानून और साईबर क्राईम के बारे में विस्तार से बताया तथा पॉक्सो अधिनियम सहित महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी साझा की।परिचर्चा के दौरान किशोरियों ने अत्यंत बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई व्यवहारिक प्रश्न उठाए।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

किशोरी सुनीता ने थानाध्यक्ष से सवाल किया कि, “पुलिस अक्सर लोगों से बात करते समय माँ-बहन की गालियों का प्रयोग क्यों करती है? किसी घटना में जिनका कोई संबंध नहीं होता, उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कितना उचित है?” इस प्रश्न के बाद अन्य किशोरियों ने भी अपने अनुभवों के आधार पर पुलिस के व्यवहार, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा महिलाओं की समस्याओं से जुड़े अनेक सवाल रखे।थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा ने किशोरियों की जिज्ञासा, तार्किक सोच और बेबाकी की सराहना करते हुए सभी प्रश्नों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उत्तर दिया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद तथा विश्वास का रिश्ता मजबूत होना चाहिए और पुलिस हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है।कई किशोरियों ने अपने गांवों में संचालित जुआ एवं अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा ग्रामीणों से भी ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि आशा ट्रस्ट और लोक समिति संस्था द्वारा लोक समिति आश्रम नागेपुर में किशोरी समर कैंप के अंतर्गत 15 मई से किशोरियों को शिक्षा, कला, नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य, अधिकार जागरूकता तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाना भ्रमण का उद्देश्य किशोरियों के मन में पुलिस के प्रति व्याप्त भय और संकोच को दूर करना तथा उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करना है।

उपनिरीक्षक गोल्डी ने कहा कि समाज में पुलिस की एक नकारात्मक छवि बनने के कई कारण रहे हैं, जिसके चलते विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियां और महिलाएं कई बार गंभीर परिस्थितियों में भी पुलिस तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाती हैं। ऐसे में थाना भ्रमण और खुली परिचर्चा जैसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संकेत देते हैं।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा, पूर्व ग्राम प्रधान नारायण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गोल्डी और अध्यक्षता मिशन शक्ति अभियान प्रभारी अनुजा गोस्वामी का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का स्वागत पूर्व ग्राम प्रधान नारायण प्रताप ने किया। अध्यक्षता मिशन शक्ति अभियान प्रभारी अनुजा गोस्वामी ने की। धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया तथा संचालन लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा, उपनिरीक्षक गोल्डी, अनुजा गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, गणेश पटेल, प्रेम कुमार, पवन यादव, संदीप सिंह, अजित मिश्रा, श्यामसुंदर, सीमा, विद्या, पंचमुखी, सरिता, रामबचन, निहारिका, सोनी बेबी, आशा रानी, विमला, मनीषा, शमा बानो, अनीता, प्रेमा सहित बड़ी संख्या में किशोरियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *